मथुरा, मार्च 7 -- मथुरा। थाना हाइवे के अंतर्गत भरतपुर रोड पर गांव मुडेसी के समीप स्थित बेकरी का अचानक वॉयलर फटने से फैक्ट्री स्वामी की मौत हो गयी, जबकि काम कर रही युवती घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाते हुए युवती को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। कृष्णानगर निवासी हिमांशु बत्रा उर्फ हरिओम (45) की गांव मुडेसी के समीप बेकरी है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार सुबह हिमांशु बत्रा घर से फैक्ट्री गये थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे बेकरी में अचानक वॉयलर फट गया। इसके चलते बेकरी स्वामी हिमांशु बत्रा उर्फ हरिओम और वहां काम कमर रही युवती नीलम निवासी मुडेसी बुरी तरह झुलस गये। इसकी सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी तारसी नितिन राठी ने पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना किया। प्रभारी निरीक्षक हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.