बेकरी कर्मी की सड़क हादसे में मौत
उरई, अगस्त 8 -- उरई। कालपी बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बेकरी कर्मी की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कानपुर नगर के कर्नलगंज निवासी 65 वर्षीय महेश्वर पिछले कई सालों से उरई शहर के बजरिया में एक बेकरी पर काम करते थे और वहीं रहते थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह कालपी बस स्टैंड पर स्थित अंग्रेजी शराब ठेके से शराब लेने जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शनिवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे भतीजे रवि और राजू ने बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.