पटना, अप्रैल 1 -- पुनपुन के अलावलपुर गांव के पास सोमवार की रात तीस वर्षीया महिला के साथ तीन बदमाशों ने ऑटों में सामूहिक दुष्कर्म किया। बदमाशों ने ही ऑटो भेजकर बेऊर से महिला को खाना बनाने की बात करने के लिए पुनपुन बुलाया था। इस संबंध में पीड़िता ने पुनपुन थाने में तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपितों में परसाबाजार के चिहुट निवासी बंगाली चौधरी का पुत्र रमेश चौधरी (40), पुनपुन के अलावलपुर निवासी श्यामबाबू यादव का पुत्र कुणाल उर्फ कुन्दन (35) और मसौढ़ी के संघतपर निवासी भगवान विश्वकर्मा का पुत्र सरदार उर्फ सागर (32) शामिल है। पुलिस ने पीड़िता और आरोपितों की मेडिकल जांच के लिये पटना भेज दिया है। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच नमूने संग्रह कर ले गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.