पटना, मार्च 22 -- बेऊर में रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक 45 वर्षीय अधेड़ का शव मिला। शव दशरथा इलाके में रविवार की सुबह नाले के किनारे पड़ा मिला। हालांकि अधेड़ के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं हैं। शव की पहचान अब नहीं हो सकी है। मौके से एफएसएल की टीम ने नमूने उठाए हैं। अत्यधिक नशे के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को एम्स भेज दिया है। फुलवारी एसडीपीओ-1 सुशील कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह का पता चल सकेगा। उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। बेऊर क्षेत्र में दशरथा में बाइपास के किनारे भूमिगत केबल ले जाने के लिए डक्ट (नाला) का निर्माण कराया जा रहा है। रविवार की सुबह करीब पौने दस बजे राहगीरों ने देखा कि डक्ट के किनारे एक शख्स मृत पड़ा है। इसकी सूचना पर पुलिस को दी गई।

हिंदी हिन्द...