सोनभद्र, मई 4 -- सिंगरौली, हिन्दुस्तान संवाद। सोनभद्र की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली के बैढ़न स्थित बैंक आफ महाराष्ट्रा में हुई डकैती की योजना बेऊर जेल में बनी थी। बेऊर जेल में बंद मास्टरमाइंड ने अपने शागिर्द से डकैती की योजना को अंजाम दिलाया। पुलिस ने रविवार को बिहार से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। सिंगरौली के बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 17 अप्रैल को हुई डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वैढ़न पुलिस ने साजिश में शामिल दो अन्य आरोपियों को रविवार को बिहार से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय चन्दन उर्फ चईया यादव एवं 19 वर्षीय गुलशन निवासी खीरूबिगहा, थाना नगरनौसा, जिला नालंदा बिहार के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- डकैती गिरोह का सरगना : हत्या मामले में जेल गया, वहीं बनाया गिरोह...