पटना, अगस्त 28 -- रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को आदर्श केंद्रीय कारा, बेऊर में मनाया गया। कारा प्रशासन ने बंदियों की बहनों और परिजनों से मुलाकात व राखी बंधवाने की विशेष व्यवस्था की। इसके लिए सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक मुलाकात का समय निर्धारित किया गया था। त्योहार को लेकर जेल परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। मुलाकात के दौरान परिजनों की तलाशी पर विशेष ध्यान दिया गया। बंदियों के लिए विशेष भोजन और मिठाई की भी व्यवस्था की गई। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: रक्षाबंधन पर्व : जेल में बंद भाइयों को बहनों ने बांधी स्नेह की डोररक्षाबंधन के महत्व कारा अधीक्षक राजीव कुमार ने बंदियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे पारिवारिक पर्व बंदियों को परिवार से जोड़े रखने के साथ उनके मानसिक सुधार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कारा का उ...