पटना, अगस्त 8 -- अनियमितता के आरोप में निलंबित जेल पदाधिकारी और कर्मियों को जेल में अनाधिकृत प्रवेश देने के मामले में बेऊर जेल के उपाधीक्षक सुधीर कुमार शर्मा पर गाज गिरी है। गृह विभाग (कारा) के कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय ने बेऊर उपाधीक्षक का तबादला करते हुए उनको मंडल कारा किशनगंज का उपाधीक्षक बनाया है। मंडल कारा किशनगंज के उपाधीक्षक अभिषेक कुमार सिंह और मंडल कारा छपरा के उपाधीक्षक कौशल किशोर प्रसाद को बेऊर जेल में उपाधीक्षक बनाते हुए नयी तैनाती की गयी है। इस मामले में 29 जुलाई को सुधीर कुमार शर्मा से स्पष्टीकरण मांगा गया था। फिर जवाब के आलोक में सजगता के अभाव एवं निकट भविष्य में सेवानिवृति का हवाला देते हुए उन्हें बिहार के किसी दूसरे जेल में स्थानांतरण की अनुशंसा की गयी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...