वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 29 -- उत्तराखंड में फर्जी प्रमाण-पत्रों के जरिये हथियाई गई एमबीबीएस की 12 और सीटों का आवंटन सोमवार को रद्द कर दिया गया। एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विवि ने पहले और दूसरे चरण की काउंसलिंग में यह कार्रवाई की है। इससे पहले स्वतंत्रता सेनानी कोटे के तहत आवंटित तीन सीटें भी निरस्त की जा चुकी हैं। तीनों देहरादून के अभ्यर्थी थे। अब निरस्त की गई 12 सीटों पर दाखिला लेने वाले सभी अभ्यर्थी ऊधमसिंह नगर के निवासी हैं। एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विवि की वेबसाइट पर इनकी सूची भी जारी की गई है। आरोप है कि इन अभ्यर्थियों ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), ईडब्ल्यूएस, अनुसूचित जाति और अनाथ श्रेणी में फर्जी प्रमाण-पत्रों के आधार पर विभिन्न जिलों के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटें हथियाई थीं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल के अनुसार, पुलिस-प्रशा...