बेंवा सीएचसी परिसर बना टैक्सी स्टैंड
सिद्धार्थ, जून 18 -- बेंवा। क्षेत्र के बेंवा स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर पूरा दिन टैक्सी स्टैंड बना रहता है। इतना ही नहीं अस्पताल जाने वाले रास्ते पर भी तमाम वाहन खड़े रहते हैं। इससे मरीजों व तीमारदारों को परेशानी होती है। क्षेत्र के गुलजार अहमद, मनोज, अफजल आदि का कहना है कि अस्पताल के बाहर जितने पैथॉलोजी सेंटर व क्लीनिक संचालित है, उनके यहां आने वाले लोगों के वाहन अस्पताल परिसर में खड़ा होते हैं। वहीं कुछ सड़क के किनारे बेतरतीब खड़ा कर देते हैं। इससे लोगों को आवागमन में समस्या झेलनी पड़ती है। सीएचसी अधीक्षक डॉ.विकास चौधरी ने बताया है कि इस समस्या को लेकर शीघ्र ही सख्त निर्देश जारी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.