बेंदोरा में 11 मवेशियों की चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, ग्रामसभा कर दिया अल्टीमेटम
गुमला, जून 19 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड के बेंदोरा पंचायत क्षेत्र में मवेशी चोरी की लगातार घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। मवेशी चोर गिरोह ने गांव से छह बैल और पांच भैंस समेत कुल 11 मवेशियों की चोरी कर ली है। घटना को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान कमल मुंडा की अध्यक्षता में बैठक कर मामले पर चर्चा की। बैठक में ग्रामीणों ने चोरी की घटना में संलिप्त गांव के एक युवक के परिजनों को 15 दिनों के अंदर ग्राम सभा में उपस्थित होने का अल्टीमेटम दिया। बताया गया कि बैठक में आरोपी युवक मौजूद नहीं था। ग्राम सचिव जस्टिन बाड़ा ने कहा कि आरोपी के परिजनों को निर्धारित समय में उसे ग्राम सभा के समक्ष उपस्थित कराने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- मारपीट, लूटपाट व महिला से अभद्रता का दर्ज कराया केस समय सीमा के अंदर आरोपी के नहीं पहुंचने पर पंचायत स्तर से आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.