कोडरमा, मार्च 22 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि चंदवारा प्रखंड के सुदूरवर्ती जंगली क्षेत्र बेंदी पंचायत में आदिवासियों समुदाय का सांस्कृतिक व धार्मिक महापर्व सरहुल शनिवार को पारंपरिक रूप से धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें मुख्य रूप से मुखिया दुलारी देवी, वजीर भुइयां, समाजसेवी कृष्णा सिंह, रमण यादव, चंद्रभूषण साव आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर आदिवासी समुदाय द्वारा मांदर की थाप और सखुआ के फूलों की खुशबू के बीच अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। महोत्सव का केंद्र बिंदु पारंपरिक पूजा स्थल रहा, जहां मंगा पहान ने विधि-विधान के साथ सखुआ (शाल) के कुंज के नीचे पूजा-अर्चना की। सदियों पुरानी परंपरा को जीवित रखते हुए, पहान ने जल पात्र के माध्यम से आने वाले मानसून और आगामी फसलों का पूर्वानुमान लगाया। उन्होंने समाज को संदेश दिया कि यदि हम प्रकृति की रक्षा करेंगे, तभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.