बांदा, मार्च 3 -- बांदा। संवाददाता बांदा-फतेहपुर हाईवे पर बेंदाघाट यमुना पुल पर मंगलवार को भोर में दो डंपर आमने सामने भिड़ गए। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर फतेहपुर और तिंदवारी पुलिस मौके पर पहुंच गई। जेसीबी के माध्यम से दोनों चालकों को बाहर निकाला। उन्हें गंभीर हालत में पीएचसी गाजीपुर में भर्ती कराया गया। अतर्रा निवासी 30 वर्षीय मातादीन पुत्र जगदेव मंगलवार की देापहर कबरई से डस्ट लेकर रायबरेली जा रहा था। वही फतेहपुर से ईटा लादकर 35 वर्षीय रमेश पुत्र रामसनेही निवासी बेरागढ़ीवा फतेहपुर बांदा आ रहा था। बेंदा घाट के यमुना पुल पर दोनों डंपरों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों ट्रक के चालक डंपरों में फंस गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने मामले की जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.