हजारीबाग, मार्च 6 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के बेंदगी रामनगर में कलश स्थापना के साथ पंच दिवसीय राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा सह रामचरितमानस कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। शुक्रवार को कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गाजे-बाजे और जय श्रीराम के जयकारे के साथ कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मनोज कुमार यादव शामिल थे। कलश यात्रा का शुभारंभ करते हुए विधायक मनोज यादव ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सुख, शांति और आपसी भाईचारे का संचार होता है। ​कलश यात्रा में ​सांसद प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, ​जिला परिषद के सदस्य प्रीति गुप्ता, ​मुखिया सिकंदर राणा,​ पंचायत समिति सदस्य झमन यादव,​भाजपा नेता दिनेश साव, आयोजन समिति के सदस्य अशोक राणा, राजदेव यादव, दिनेश यादव, राजू यादव, अबोध राणा, योगेंद्र राणा, कार्त...