बेंटहाइम-स्टाइनफर्ट काउंटी से नवेद मियां को मिला ऑर्डर ऑफ सेंट जेम्स सम्मान
रामपुर, अगस्त 27 -- रामपुर। अंतिम शासक नवाब रज़ा अली खां के पौत्र एवं पूर्व मंत्री नवाब काज़िम अली खां उर्फ नवेद मियां को बेंटहाइम-स्टाइनफर्ट के शाही घराने से संबद्ध प्रतिष्ठित ऑर्डर ऑफ सेंट जेम्स से सम्मानित किया गया है। नवेद मियां ने बताया कि ऑर्डर ऑफ सेंट जेम्स का इतिहास सात सदियों से अधिक पुराना है। ऐतिहासिक विवरणों के अनुसार इस शूरवीर संगठन की स्थापना वर्ष 1290 में हॉलैंड के काउंट फ्लोरिस पंचम ने की थी। बाद के इतिहास में यह हॉलैंड और ज़ीलैंड से जुड़े साहित्य एवं अभिलेखों में दर्ज मिलता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में यह एक वंशानुगत राजवंशी शूरवीर संस्था के रूप में बेंटहाइम परिवार से संबद्ध है। नवेद मियां ने बताया कि बेंटहाइम का राजघराना हॉलैंड के ऐतिहासिक काउंट्स का उत्तराधिकारी है। राजघरना शूरवीर परंपराओं के मूल्यों एवं आदर्शो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.