नई दिल्ली, मार्च 16 -- इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से फैली हैं। कई यूजर्स ने दावा किया कि हाल के वीडियो में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल किया गया है और नेता वास्तव में जीवित नहीं हैं। इन अफवाहों की शुरुआत कुछ हफ्ते पहले ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत की खबरों और इजरायल पर हमलों की अफवाहों से हुई थी। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लोगों ने दावा किया कि नेतन्याहू के पुराने वीडियो में 6 उंगलियां दिख रही हैं, जो एआई की गलती बताई जा रही थी। इन अफवाहों ने दुनिया भर में चर्चा बटोरी और कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी इनका जिक्र हुआ। यह भी पढ़ें- नेतन्याहू का 'कॉफी हाउस' वाला VIDEO भी नकली? ग्रोक ने बताया डीपफेक, अटकलें तेज इन अफवाहों का खंडन करते हुए नेतन्याहू ने खुद एक नया वीडियो जारी किया, जि...