नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 18 महीने पहले प्रोस्टेट कैंसर के शुरुआती चरण का इलाज कराया था, मगर इसे सार्वजनिक नहीं किया। उन्होंने इसे छिपाने का मुख्य कारण ईरान की ओर से होने वाली प्रोपेगैंडा को रोकना बताया। 76 वर्षीय नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि वे शानदार शारीरिक स्थिति में हैं और इलाज के बाद समस्या पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। दो महीने पहले उन्होंने रिपोर्ट जारी करने में देरी करने का फैसला लिया ताकि युद्ध के चरम पर यह खबर न आए और ईरानी शासन इसका फायदा उठाकर इजरायल के खिलाफ झूठी प्रचार सामग्री न फैला सके। नेतन्याहू के अनुसार, 2 साल पहले उनके डॉक्टरों ने कैंसर का पता लगाया और उसका इलाज किया। हाल ही में दो महीने पहले यरुसलम के हदासा अस्पताल में एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.