मेरठ, सितम्बर 23 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात में स्पष्ट आश्वासन नहीं मिलने पर वकील आक्रोशित हो गए हैं। मंगलवार को मेरठ बार एसोसिएशन की आम सभा पं.नानक चन्द सभागार में आयोजित की गई। सभा में भाजपा के जनप्रतिनिधियों के कचहरी में प्रवेश को वर्जित करने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके साथ ही फैसला किया गया कि बुधवार को मेरठ समेत 22 जिलों और तहसीलों में अधिवक्ता काम नहीं करेंगे। सभा की अध्यक्षता मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा ने की। संचालन महामंत्री परवेज आलम ने किया। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मेरठ बार एसोसिएशन की आम सभा में अध्यक्ष और महामंत्री ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट बेंच के मामले को उच्चतम न्यायालय के क्षेत्राधिकार का मामला बताया और कोई स्...