मेरठ, अगस्त 13 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच की स्थापना की मांग को लेकर अब आरपार की लड़ाई का ऐलान किया गया है। मेरठ बार एसोसिएशन ने बेंच नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद करने का फैसला किया है। मेरठ बार एसोसिएशन ने बुधवार को कचहरी परिसर में व्यापक जनजागरण अभियान चलाया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा एवं महामंत्री परवेज आलम के नेतृत्व में अधिवक्ताओं और वादकारियों के वाहनों पर 'बेंच नहीं तो वोट नहीं' के स्टीकर लगाए गए। बार पदाधिकारियों ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता और अधिवक्ताओं को लंबे समय से हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर आश्वासन मिलते रहे हैं, लेकिन अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। इस बार आंदोलन को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि यह...