गिरडीह, मार्च 9 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में बिहार पटना से आई एसटीएफ की टीम ने छापामारी कर बेंगाबाद थाना क्षेत्र में पनाह लिए दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। इसे पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यह मामला चकाई बिहार चरकापत्थर थाना कांड संख्या 143/ 25 से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि गिरफ्तार दोनों नक्सलियों के विरुद्ध बिहार के जमुई, चकाई, चरकापत्थर और चंद्रमनडीह थाना के अलावा झारखंड के गिरिडीह जिला के तिसरी और कोडरमा जिला के सतगांवा थाना में नक्सली गतिविधियों के तहत मामला दर्ज है। उक्त दोनों नक्सली चरकापत्थर थाना क्षेत्र में जेल से बेल पर बाहर निकले नक्सली लखन यादव को गोली मार कर फरार हो गए थे। बिहार पुलिस और एसटीएफ की टीम फरार दोनों नक्सलियों की खाक छान रही थी। पुलिस के भय से...