गिरडीह, मई 4 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। कर्णपुरा पंचायत के एक गांव से रविवार अल सुबह को दो चचेरी बहनें घर से गायब हो गई है। एक साथ घर से गायब हुई दोनों बहनों के परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने बेंगाबाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी है। सूचना मिलने पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई के लिए जुट गई है। बताया जाता है कि रात को खाना खाकर चचेरी बहनें अपने अपने घर के कमरे मे सोई हुई थी। सुबह में कमरा से दोनों गायब थी और घर में रखा नगदी भी नहीं था।
परिजनों की खोजबीन परिजनों ने सुबह में गांव व आसपास के मोहल्ले में दोनों की खाक छानी, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। दोनों चचेरी बहनों के एक साथ गायब होने की इस घटना से परिजन काफी परेशान है। परिजनों द्वारा पुलिस को उपलब्ध कराये गए मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस दोनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.