गिरडीह, मई 6 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना के एसआई विजय मंडल ने कर्णपुरा पंचायत से गायब हुई दो चचेरी बहनों को वाराणसी से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों बहनों को लेकर मंगलवार की रात बेंगाबाद थाना पहुंची। बुधवार की सुबह मेडिकल जांच के बाद सी डब्लू सी के पास दोनों बहनों से बयान दिलाया गया। यह मामला थाना कांड संख्या 72/26 से जुड़ा हुआ है।बतला दें कि कर्णपुरा पंचायत के एक गांव से दोनों चचेरी बहन 02 मई को घर से गायब हो गई थी। दोनों बहनों के घर से गायब देख परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला। तब परिजनों ने थाना में आवेदन देकर पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी। थाना में दिए गए आवेदन में परिजनों द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। आवेदन के आलोक में बेंगाबाद थान...