गिरडीह, मार्च 22 -- बेंगाबाद। बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में वासंतिक नवरात्र के मौके पर दस अलग-अलग दुर्गा मंदिरों में नवरात्र अनुष्ठान किया जा रहा है। नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की विधिवत पूजा अर्चना की गई। बताया जाता है कि मां चंद्रघंटा साहस और शांति की प्रतीक है। मां का यह स्वरूप परमशक्ति दायक ओर कल्याणकारी है। जगत कल्याण करने वाली मां चंद्रघंटा की मंदिरों में आस्था और विश्वास के साथ पूजा अर्चना की गई। नवरात्र को लेकर पूजा स्थल के अलावा पूरा प्रखंड क्षेत्र भक्ति भाव में डूबा हुआ है। विभिन्न चैती दुर्गा मंदिरों में पिछले कई वर्षों से मां जगदंबा की पूजा अर्चना की जा रही है। वासंतिक नवरात्र के साथ महावीर पूजनोत्सव को लेकर क्षेत्र भक्तिमय होने लगा है। बताया जाता है कि प्रखंड क्षेत्र के सोनबाद के पतारी गांव, बंदगारी, महुआर, कदमाटोल, मोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.