गिरडीह, जून 3 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की बेंगाबाद प्रखंड इकाई के बैनर तले मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया गया। यह धरना विकास योजनाओं के नाम पर खुलेआम पीसी लिए जाने सहित कई सड़कों के घटिया निर्माण, कर्णपुरा में किसानों की बहुफसली जमीन पर स्टेडियम निर्माण और ठप पड़ी पेयजल आपूर्ति योजनाओं को लेकर दिया गया। आक्रोश व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने तत्काल समस्याओं के समाधान की मांग की गई। कार्यक्रम की अगुवाई पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष शिवनंदन यादव, उपाध्यक्ष रामलाल मंडल तथा महासचिव शंभू ठाकुर सहित कई अन्य ने करते हुए उपरोक्त सभी मसलों पर विस्तार से बात रखी। यह भी पढ़ें- जमुआ प्रखंड मुख्यालय में भाकपा माले ने किया धरना-प्रदर्शन कहा कि जनता में इन सब सवालों को लेकर आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। यदि समस्याओं का तुरंत...