गिरडीह, जनवरी 5 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। मधवाडीह पंचायत के चमगड़ा (जमबाद) गांव में शनिवार देर रात दो घरों का ताला तोड़कर बदमाशों ने नगदी सहित तीस हजार रुपए मूल्य की संपति चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार बबलू यादव और कैलाश पंडित के घरों में चोरी की गई है। दोनों गृहस्वामी को रविवार सुबह में इस घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया मो सिद्दीक अंसारी भी सुबह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले का जायजा लिया। हालांकि भुक्तभोगी बबलू यादव की पत्नी रीना देवी ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। थाना में दिए गए आवेदन में रीना देवी ने उल्लेख किया है कि उनके पति बबलू यादव बाहर मजदूरी करते हैं। घटना की रात खाना खाकर वह दो छोटे छोटे बच्चों के साथ सोई हुई थी। इस बीच बगल के घर में ताला बंद पडा था। देर रात अज्ञात लोगों ने कमरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.