गिरडीह, मार्च 19 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद पुलिस टीम ने चोरी की तीन बाइक बरामद की है। इस सिलसिले में पुलिस ने एक बाइक चोर को भी गिरफ्तार किया है। गिरिडीह सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने बुधवार को बेंगाबाद थाना में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर मीडिया कर्मियों को उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई गिरिडीह एसपी के निर्देश पर हुई है। उन्होंने कहा कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के दिघरिया खुर्द के बुधुलाल चौड़े के घर के सामने से 15 मार्च को जेएच 10 बीके 8034 नंबर की होंडा सीडी 100 बाइक की चोरी हो गई थी। इस सिलसिले मे भुक्तभोगी ने थाना कांड संख्या 44/26 के तहत केस दर्ज कराया था। मामले के अनुसंधान के क्रम मे 17 मार्च को गिरिडीह एसपी को गांडेय-गिरिडीह मुख्य सड़क होकर एक युवक द्वारा चोरी की बाइक से गुजरने की उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। एसपी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.