गिरडीह, मई 8 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्लस टू उच्च विद्यालय में गुरुवार को भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले जिला टॉपर छात्र-छात्राओं को उपहार देकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस वर्ष विद्यालय ने रिकॉर्ड सफलता हासिल की है। जिले के टॉप-10 में विद्यालय के 4 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई। वाणिज्य संकाय में नंदन कुमार सिन्हा 444 अंक लाकर जिला टॉपर बने। कला संकाय में साइका प्रवीण 456 अंकों के साथ जिला में तृतीय, श्रद्धा सिन्हा 448 अंकों के साथ छठे और कृतिका कुमारी 445 अंकों के साथ आठवें स्थान पर रहीं। 99.2% रिजल्ट, 216 फर्स्ट डिवीजनविद्यालय से आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकायों में कुल 262 छात्रों ने परीक्षा दी थी। यह भी पढ़ें- एसएस 2 उच्च विद्यालय पटमदा का शानदार प्रदर्श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.