बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाण पत्र को लेकर हंगामा
गिरडीह, मई 24 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में शनिवार दोपहर जमकर हंगामा हुआ। पंचायत सचिव द्वारा ग्रामीण की नहीं सुनने पर दोनों आपस में भिड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। शोर सुनकर विभिन्न कर्मी दफ्तर छोड़कर बाहर निकल आए। मीडियाकर्मियों के पहुंचने पर दोनों शांत हुए और माहौल सामान्य हुआ। चपुआडीह पंचायत के मुंडहरी निवासी सुखदेव दास ने आरोप लगाया कि पंचायत सचिव अब्दुल सत्तार एक महीने से उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिया था। लेकिन पंचायत सचिव नजराने के लिए टाल मटोल कर रहे हैं। कई बार चक्कर काटने के बाद भी काम नहीं हुआ। सुखदेव का आरोप है कि सचिव हर काम के बदले नजराना मांगते हैं। वहीं पंचायत सचिव अब्दुल सत्तार ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि अलग अलग आवेदको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.