बेंगाबाद दुर्गा मंडप में पांच कुंडीय महायज्ञ संपन्न
गिरडीह, अगस्त 15 -- गिरिडीह। अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह के तत्वावधान में अखंड दीप शताब्दी वर्ष के अवसर पर शुक्रवार को दुर्गा मंडप परिसर, बेंगाबाद में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूनम गुप्ता एवं उर्मिला बरनवाल ने किया। सर्वप्रथम गुरु एवं गायत्री माता की वंदना की गई। इसके बाद 33 कोटि देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। लगभग 100 भाइयों एवं बहनों ने यज्ञ भगवान को आहुतियां देकर सबके उज्ज्वल भविष्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। गायत्री परिवार गिरिडीह द्वारा अखंड दीप शताब्दी वर्ष अभियान के तहत शहर एवं आसपास प्रत्येक सप्ताह कम से कम एक स्थान पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान से जुड़कर सैकड़ों लोग नियमित गायत्री मंत्र की उपासना करने तथा जीवन में सदाचरण, परोपकार एवं सत्कर्म अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.