गिरडीह, अप्रैल 18 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना के स्वागत कक्ष में शुक्रवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर नए थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह का स्वागत किया गया और तत्कालीन थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह एवं एसआई रविन्द्र सिंह के अन्य थाना में स्थानांतरण होने पर उन्हें विदाई दी गई। मौके पर वक्ताओं ने थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार और एसआई रविन्द्र कुमार के कार्यकाल की काफी सराहना की। कहा कि थाना क्षेत्र में जितेंद्र कुमार सिंह ने बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था की थी। इस मौके पर थाना परिवार एवं विभिन्न राजनीति संगठन मुखिया और समाजसेवियों ने थाना प्रभारी एवं एसआई को अंगवस्त्र, फूलमाला व बुके देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीओ अमीर हमजा, एसआई विजय मंडल, रणधीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, उदय नारायण सिंह एएसआई अशोक कुमार, अजय कुमार, मुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.