गिरडीह, जून 4 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-चतरो मुख्य सड़क पर बुधवार रात बिशनीशरण के पास थार और बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बेंगाबाद के फिटकोरिया निवासी मुस्तकीम अंसारी और चपुआडीह पंचायत के नवाडीह निवासी हमीद अंसारी के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए बेंगाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को गिरिडीह रेफर कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि घायलों में एक का पैर टूट गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक सवार छोटकी खरगडीहा से बेंगाबाद की ओर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- थावे रोड में ई-रिक्शा के धक्के से बाइक सवार दो जख्मी इसी दौरान बेंगाबाद से छोटकी खरगडीहा की ओर जा रही थार से बाइक की सीधी टक्कर हो ...