गिरडीह, अप्रैल 16 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर स्थित महुआर मोड़ ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा है। आए दिन यहां सड़क दुर्घटनाएं घट रही हैं, और कई जिंदगियां काल के मुंह में समाती जा रही है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटना से महुआर मोड़ से बोरोटांड़ के बीच की धरती लहूलुहान हो रही है। महुआर बरोटांड़ एन एच पथ पर अब तक कई सड़क दुर्घटनाएं घट चुकी हैं। विगत तीन वर्षों के अंतराल में उक्त स्थान पर अलग अलग सड़क हादसा हुआ है। रफ्तार के कहर में आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं। बेंगाबाद-गिरिडीह मार्ग पर अवस्थित महुआर मोड़ वाहन चालकों और पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए काफी खतरनाक साबित हो रहा है। इस स्थान पर तीखा मोड़ होने के कारण यहां दुर्घटना की प्रबल संभावना हमेशा बनी रहती है, जो स्थानीय लोगों और राहगीरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.