गिरडीह, अप्रैल 21 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-गिरिडीह एनएच पथ पर नवासारी टोल के पास डीसी के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में सोमवार की शाम को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। मौके पर एक लाख 26 हजार रुपए का चालान काटा गयाऔर मोडिफाइड स्कूल वैन को सीज किया गया। इस अभियान के तहत चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों की जांच पड़ताल की गई। इस दौरान चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट एवं दो पहिया वाहनों में हेलमेट सहित ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन पेपर सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच पड़ताल की गई। इस अभियान के दौरान बड़े वाहनों को रोक कर ओवरलोडिंग की भी जांच पड़ताल की गई। यह भी पढ़ें- मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर डीजे लदी पिकअप वैन जब्त मौके पर ऑटो एवं टोटो में भी क्षमता से अधिक लोड लेकर चलने पर उन्हें कड़ी फटकार लगाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.