गिरडीह, मार्च 3 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। हजारीबाग में कांस्टेबल पद पर पदस्थापित 38 वर्षीय सुधीर बेसरा की मौत हो गई है। तबीयत बिगड़ जाने पर घरवाले उसे सोमवार सुबह इलाज के लिए गिरिडीह ले जा रहे थे लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक कांस्टेबल बड़कीटांड़ पंचायत के भागाबांध गांव का रहनेवाला था। वह हजारीबाग में कांस्टेबल पद पर पदस्थापित थे। बताया जाता है कि विभागीय प्रशिक्षण के लिए वह नेतरहाट गए हुए थे। प्रशिक्षण से छुट्टी लेकर होली पर्व के मौके पर छुट्टी में अपना पैतृक गांव आया था। घटना की सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए उसे गिरिडीह सदर अस्पताल ले जा रहे थे। इस बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। कांस्टेबल की हुई आकस्मिक मौत की घटना ने परिजनों को झकझोर दिया है। वहीं परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल बना हुआ है। इस घटना के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.