गिरडीह, फरवरी 13 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। गुजरात के सूरत शहर मजदूरी करने गए छोटकी खरगडीहा पंचायत के विझैया गांव निवासी भुनेश्वर दास के 22 वर्षीय पुत्र अशोक दास ने गुरुवार को किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के बाद सूरत शहर के गोड़ादरा थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया है। युवक कुंआरा था और दो माह पहले गांव से सूरत गया हुआ था। इस बीच युवक द्वारा आत्महत्या की घटना को अंजाम देने से परिजनों के ऊपर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। युवक की मौत की घटना से परिजनों का हाल बेहाल बना हुआ है। बताया जाता है कि मृतक तीन भाईयों में छोटा था। बताया जाता है कि मृतक के माता पिता और बड़े भाई एवं भाभी सूरत में एक साथ किराए के मकान में रहकर लोग पूर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.