बेंगाबाद के मजदूर की सूरत के होटल से गिरकर मौत
गिरडीह, मई 19 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। गुजरात के सूरत शहर के एक होटल के तीन मंजिला छत से गिरने से महेशमुंडा के 25 वर्षीय युवक प्रदीप तुरी की मौत हो गई। मौत की इस घटना से प्रवासी मजदूर के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हालांकि सूचना मिलने पर परिजन सूरत के लिए रवाना हो चुके हैं। मृतक महेशमुंडा रघैडीह गांव का रहनेवाला था। दो वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। उन्हें कोई संतान नहीं है। ढाई माह पूर्व वह अपने भाई-भतीजों के संग सूरत शहर में मजदूरी करने गया था। बताया जाता है कि प्रदीप एक होटल में काम करता था। घटना की रात होटल बंद होने के बाद अपने साथियों के साथ वह 15 मई की देर रात्रि तीन मंजिला छत पर फोन से बातचीत कर रहा था। यह भी पढ़ें- खोदावंदपुर: झाड़ी में मिली युवक की सड़ी-गली लाश अन्य साथी नीचे उतर गए लेकिन बताया गया कि वह देर तक छत पर ही था। सुबह ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.