गिरडीह, फरवरी 23 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण कई विद्यालयों में एमडीएम बंद पड़ा है। इससे बच्चों की बुनियादी शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। प्रखंड के दो विद्यालयों के ग्राउंड रिपोटिंग के दौरान कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। बतला दें कि ओझाडीह पंचायत के बलियाडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय करगालो में एक सप्ताह से अधिक बीत जाने के बाद भी बच्चों को दोपहर में मध्याह्न भोजन नहीं मिल रहा है। इन दोनों विद्यालयों के अलावा कई विद्यालयों में एक पखवारा से एमडीएम बंद रहने की सूचना है। सोमवार दोपहर साढ़े बारह बजे के आसपास स्कूल खुला जरूर पाया गया। बच्चे स्कूल में बैठे थे। विद्यालय के सचिव खेलो सिंह भी स्कूल में उपस्थित थे, लेकिन बच्चों को पढ़ाते नजर नहीं आये। मध्याह्न भोजन के सवाल पर उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.