गिरडीह, अप्रैल 9 -- बेंगाबाद। बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र के 30 विद्यालयों में एक सप्ताह से मिड डे मील बंद है। इसमें मध्य और उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय शामिल है। एमडीएम के बंद रहने से संबंधित विद्यालय के लगभग 4 हजार छात्र प्रभावित हो रहे हैं। इन छात्रों को स्कूल में दोपहर को भोजन नहीं मिल रहा है। एमडीएम प्रभावित विद्यालयों के शिक्षकों की मानें तो स्कूल में मध्याह्न भोजन के लिए चावल का अभाव हो गया है। चावल नहीं रहने से एक सप्ताह से अधिक दिनों से रसोई घर बंद है। संबंधित विद्यालय प्रबंधन द्वारा बेंगाबाद बीआरसी कार्यालय को इस बात से अवगत करा दिया गया है। बताया जाता है कि विद्यालय में एमडीएम का बंद होना गंभीर मामला है। स्कूलों में किसी भी परिस्थिति में एमडीएम बंद नहीं रखने का सरकार व कोर्ट से निर्देश प्राप्त है। किसी कारणवश स्कूल में एमडीएम बंद ह...