गिरडीह, मार्च 10 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। हरिला पंचायत के रतनपुर गांव में सोमवार सुबह 45 वर्षीया फूल कुमारी देवी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। घटना के बाद से मृतका के पति रामदेव तुरी घर से गायब बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर गिरिडीह सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, एसआई रंधीर सिंह सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे। मामले के जांचोपरांत पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और अंत्यपरीक्षण के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतका को एक पुत्री और एक पुत्र है। पुत्री की शादी हो गई है। पुत्र बाहर मजदूरी करता है। घटना की रात पति पत्नी घर पर थे। स्थानीय लोगों ने सुबह घर के खाट पर मृत अवस्था में महिला को देखा। फिर स्थानीय लोगों ने मृतका के मायके वालों और बेंगाबाद पुलिस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.