गिरडीह, अप्रैल 26 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड के लुप्पी पंचायत अंतर्गत लोधरा नदी घाट पर इन दिनों बालू के अवैध खनन कके लिए सेफ जोन बन गया है। नदी घाट पर बालू तस्करों के आतंक से स्थानीय लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने बालू तस्करों के विरूद्ध कई बार प्रतिवाद भी किया है। बावजूद इसके बालू तस्करों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है। इतना ही नहीं शासन और प्रशासन की नाक के नीचे बालू माफिया बेखौफ होकर नदी का सीना छलनी कर रहे हैं और बालू का अवैध उठाव बदस्तूर जारी है, जिससे न केवल पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है, बल्कि सरकार को भी लाखों रुपए के राजस्व की क्षति हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि खनन विभाग की शिथिलता के कारण बालू तस्करों के हौसले बुलंद हैं। सुबह के पौ फटने से लेकर रात के अंधेरे तक ट्रैक्टरों के जरिए बालू का अवैध परिवहन...