गिरडीह, अप्रैल 29 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद के बिजली बथान में संचालित अवैध आरा मिल के खिलाफ रेंजर एस के रवि ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है। रेंजर रवि के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने आरा मिल में छापा मारकर आरा मिल को जब्त कर लिया है और मिल घर को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया है। जबकि मिल से लगभग दो लाख रूपये मूल्य के कई बेशकीमती इमारती लकड़ियों को भी जब्त किया गया है। वन विभाग की टीम द्वारा जब्त किए गए आरा मिल और लकड़ी को बेंगाबाद रेंज ऑफिस ले जाया गया है। वन विभाग की इस कार्रवाई से अन्य आरा मिल संचालकों में हड़कंप मच गया है। यह भी पढ़ें- कुंडा में फिर काटे गए आम के पेड़ वन विभाग द्वारा आरा मििल के खिलाफ कार्रवाई की सूचना मिलते ही मिल संचालकों ने अपने अपने आरा मिलों को खोलकर जहां तहां छुपा दिया है और मिल मे डंप लकड़ी को इधर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.