गिरडीह, मार्च 29 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। महुआर पंचायत के बरोटांड़ गांव में शुक्रवार देर रात झमाझम बारिश के साथ आई तेज आंधी के कारण एक विशाल पेड़ विजय पंडित के घर पर गिर गया। गहरी नींद में सो रहे परिवार के पांच सदस्य इस घटना में बाल बाल बच गए। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर लोगों की नींद खुल गई। इस घटना से परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। मकान के ऊपर पेड़ गिरने से मजदूर किसान विजय पंडित के तीन कमरे ढह गए। चौथे कमरे में लोग सोए हुए थे, जिस कारण लोगों की जान बच गई, अन्यथा गहरी नींद में सो रहे परिवार के सदस्यों के बीच कोई भी अनहोनी हो सकती थी। भुक्तभोगी विजय पंडित ने कहा कि घटना की रात वे खाना खाकर परिवार के साथ एक कमरे में सोए हुए थे। शुक्रवार रात्रि लगभग एक बजे हल्की बारिश के साथ तेज आंधी आई और घर के सामने जर्जर यूकलिप्...