गिरडीह, जनवरी 3 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद नावासारी टोल की व्यवस्था चरमरा गई है। भारी कुव्यवस्था के बीच टोल का संचालन किया जा रहा है। बेंगाबाद एनएच 114 के निर्माण होने के बाद नावासारी में टोल लगाया गया। टोल लगने के बाद एक के बाद दूसरी कंपनी आती गई, लेकिन किसी कंपनी ने टोल पर यात्रियों की सुविधा पर ध्यान नहीं दिया। अधिकांश कंपनी टोल पर कर्मचारियों के तैनात कर टोल पर वाहनों से केवल वसूली की। एनएच पथ ग्रामीण इलाके में होने के कारण किसी ने टोल की कुव्यवस्था के खिलाफ मुखर रूप से आवाज नहीं उठाई। टोल के निविदाधारक ने इसका फायदा उठाया और संसाधनों के भारी अभाव के बीच टोल का संचालन किया जा रहा है। हालांकि बेंगाबाद के कई समाजसेवियों से लेकर राजनीतिक संगठन के लोगों ने नवासारी टोल की कुव्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर सवाल जरूर खड़े किए हैं। बाबजूद इ...