गिरडीह, अप्रैल 6 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के केन्दुआगढ़ा गांव में सोमवार को विवादित जमीन पर अपनी-अपनी दावेदारी को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से कई महिलाओं सहित दस लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसमें एक पक्ष से रोहित वर्मा, पंकज वर्मा व उनकी पत्नी सुधा वर्मा, छट्ठू महतो व उनकी पत्नी करमी देवी, बबीता देवी के अलावा दूसरे पक्ष से संजय कुमार वर्मा व उनकी पत्नी सिमरन वर्मा, प्रियंका देवी, प्रवीण कुमार वर्मा, मनोहर वर्मा व उनकी पत्नी सबिता देवी आदि शामिल हैं। घायलों को बेंगाबाद के सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों पक्षों को गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.