गिरडीह, अगस्त 3 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। ओवरटेक करने की बात पर हुए आपसी विवाद के बाद कार सवार कुछ लोगों ने बीएसएफ के जवान के साथ मारपीट कर दी और कथित रुप से नकदी, मोबाइल और सोने की चेन छीन लिया। घटना रविवार रात करीब 9 बजे बेंगाबाद गिरिडीह एनएच पथ पर बनहती के पास हुई। पीड़ित बीएसएफ जवान अंकुर कुमार ने आरोप लगाया है कि दूसरी कार पर सवार 5 लोगों ने उनकी गाड़ी को रुकवाकर गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने जवान के पर्स से 2600 रुपये नकद, गले से सोने की चेन, मोबाइल और आईडी कार्ड छीन लिया। शोर सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर जमा हुए तो आरोपी अपनी कार संख्या जेएच 09 ए एस 2585 से फरार हो गए। पीड़ित अंकुर कुमार मूल रूप से बिहार के सुल्तानगंज के रहनेवाले हैं और वर्तमान में बंगाल के मालदा में पोस्टेड हैं। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त की रात वह ...