गिरडीह, अप्रैल 4 -- बेंगाबाद। फिटकोरिया पंचायत के दुर्गापुर निवासी 45 वर्षीय प्रयाग सिंह की गुरुवार शाम संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। फिटकोरिया के पास एनएच के बगल अचेत अवस्था मे वह पड़े थे। सूचना मिलने पर परिजन इलाज के लिए उसे गिरिडीह सदर अस्पताल ले गये। अस्पताल में चिकित्सीय जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है। इस घटना से आश्रित परिजनों के बीच कोहराम मच गया। शव के गांव पहुंचने पर परिजनों के चीख और पुकार से वहां का माहौल गमगीन हो गया है। बताया जाता है कि प्रयाग सिंह ईंट के व्यवसाई थे। घटना की शाम बेंगाबाद बाजार जाने की बात कहकर उनके घर से निकलने की बात बताई जाती है। घर से उनके निकलने के कुछ ही देर बाद परिजनों को फिटकोरिया एनएच क...