बेंगाबाद: अवैध माइंस में खपाए जा रहे विस्फोटक
गिरडीह, मई 11 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र में इनदिनों भारी मात्रा में अवैध ढंग से विस्फोटक पदार्थ खपाए जाने का मामला प्रकाश में आया है और अवैध ढंग से संचालित माइंस में विस्फोटक के खपाए जाने की सूचना मिली है। इस धंधा में अंतर जिला का एक गिरोह शामिल है। सक्रिय गिरोह द्वारा विस्फोटक पदार्थ को माइंस में आपूर्ति की जा रही है। हालांकि इस बात की कोई विभागीय पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन माइंस में पत्थर तोड़ने के सिए विस्फोट किए जाने की बातें यहां चर्चा में है। इस सिलसिले में जानकारों का कहना है कि माइंस में इन दिनों बाहर से विस्फोटक की आपूर्ति की जा रही है और माइंस में जिलेटिन, डेटोनेटर का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि विस्फोट के लिए प्रशिक्षित व्यक्ति का होना जरूरी है लेकिन अनाधिकृत रूप से पत्थर तोड़ने के लिए विस्फोटक का इस्तेमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.