हजारीबाग, दिसम्बर 6 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेंगवरी गांव से बीती रात्रि लगभग 10 बजे से लापता सीताराम साव का शव हेवई पंचायत के हेठदोहर के पास कुआं से बरामद कर लिया गया है। मृतक सीताराम साव पिता चिंतामन साव उम्र लगभग 55 वर्ष ,बीती रात्रि 10 बजे से घर से एकाएक गायब हो गया था।जिससे उसके परिजन काफी परेशान हो गए। गायब होने के बाद से उसकी लगातार खोजबीन के लिए सभी रिश्तेदारों आस पड़ोस एवं नजदीक के पोखर ,तालाब एवं कुओं में जाकर देखा गया। परंतु उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। इसी बीच शनिवार को संध्या करीब 4 बजे हेवई गांव के आबादी क्षेत्र से बहुत दूर हेठदोहर के एक कुआं में कंटीला झग्गर डालकर देखा गया ,तो नीचे से उसका शव बाहर आ गया। इस दृश्य को देखते ही उसके परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे ।तब ग्रामीणों की सहायता से उसके शव को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.