बेंगलुरू गए प्रवासी मजदूर की सीढ़ियों से गिरकर मौत
गिरडीह, जून 13 -- डुमरी, प्रतिनिधि। रोजी-रोटी की तलाश में बेंगलुरू गए डुमरी के एक प्रवासी मजदूर की सीढ़ियों से गिरने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक निमियाघाट थाना क्षेत्र के नगरी पंचायत के नगरी गांव निवासी गोविंद मंडल के 31 वर्षीय पुत्र टिंकू मंडल है। जानकारी के अनुसार, टिंकू मंडल 2 जून को काम करने के लिए बेंगलुरू गए थे और विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी में मजदूर के रूप में कार्यरत थे। कंपनी द्वारा सर्वे नंबर-95, वार्ड नंबर-8, करांजीकट्टे पोस्ट, मुदबिद्री, बैलूर तालुका में निर्माणाधीन आर्मी कैंप में वे काम कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि 11 जून की शाम करीब छह बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद टिंकू अपने कमरे में लौटे थे। बाथरूम से बाहर निकलने के द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.