नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर ने पत्नी समेत ससुराल के सात लोगों को मार डाला और उसी परिवार का एक लड़का लेकर फरार हो गया। बाद में जब कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किा गया तो हत्या की एक-एक परतें खुलने लगीं। सबसे पहले एक लड़के की लाश मिली। इसके बाद अब आरोपी की पत्नी और सास का शव तमिलनाडु के जंगलों में पाया गया है। आरोपी इंदुशेखर ने शवों को फेंकने से पहले उनके गहने उतारकर बेच लिए थे। पुलिस अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने गहने कहां बेचे।15 दिन पहले ही कर दी थी पत्नी की हत्या इंदुशेखर ने खुद बताया कि उसने पत्नी सुनीता की हत्या 14 अक्टूबर को कर दी थी। इसके बाद उसने अपनी बेटी से ससुराल वालों को घर पर डिनर के लिए बुलवाया। इंदुशेखर ने कहा कि उसने घर पर मटन करी बनाई है। इसके बाद खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। उनके सो...