गया, दिसम्बर 17 -- आमस पंचायत के बैरबिगहा गांव निवासी स्व. रामेश्वर भुइयां के पुत्र धनंजय भुइयां की मौत रविवार की रात बेंगलुरु में हुए सड़क हादसे में हो गई, जबकि उनकी पत्नी दौलती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी मजदूरी कर काम से लौट रहे थे, तभी एक अनियंत्रित वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में धनंजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जीवन और मौत से जूझ रही हैं। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को जब शव गांव पहुंचा तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार गांव में किया गया। धनंजय परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था और वह पत्नी व दो पुत्र कारण और अर्जुन के साथ बेंगलुरु में रहकर मजदूरी करता था। घटना के बाद मुखिया मनोज यादव, सरपंच संघ अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.